Betul Census News : जनगणना से बचने कर्मचारी ढूंढ रहे बहाने, आये भारी भरकम आवेदन

Betul Census News: Employees are finding excuses to avoid the census, a huge number of applications have been received.

फ़ाइल फ़ोटो

Betul Census News :  बैतूल जिले में प्रस्तावित जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन इसी के साथ ड्यूटी से बचने के प्रयास भी सामने आ रहे हैं। अब तक 149 से अधिक कर्मचारियों ने विभिन्न कारणों का हवाला देकर अपने नाम हटाने के लिए आवेदन दिए हैं। इनमें बीमारी, पारिवारिक कार्यक्रम, घर में शादी और अन्य निजी कारण प्रमुख रूप से बताए जा रहे हैं।

प्रशासन ने इन आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों का कहना है कि सामान्य डॉक्टर की पर्ची के आधार पर छूट नहीं दी जाएगी। यदि कोई कर्मचारी स्वास्थ्य कारणों से ड्यूटी करने में असमर्थ है, तो उसे अनिवार्य रूप से मेडिकल बोर्ड की प्रमाणित रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। बिना ठोस और प्रमाणित कारण के किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

डिजिटल और पेपरलेस होगी प्रक्रिया
इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस तरीके से कराई जाएगी। कर्मचारियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संग्रहण की ट्रेनिंग दी जा रही है। जिले में मास्टर ट्रेनर्स और सुपरवाइजर्स की टीम बनाई गई है, जो चरणबद्ध तरीके से कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर रही है।
जनगणना के दौरान हर घर तक पहुंचकर परिवारों की सामाजिक-आर्थिक जानकारी जुटाई जाएगी। इसके लिए तकनीकी संसाधनों और सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाएगा, जिससे डेटा अधिक सटीक और पारदर्शी रहेगा।

लापरवाही करने वालों पर होगी कर्रवाई
जिले में बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें कर्मचारियों को सर्वे प्रक्रिया, ऐप के उपयोग और डेटा अपलोडिंग की पूरी जानकारी दी जा रही है। साथ ही, पूरे कार्य की निगरानी के लिए उच्च अधिकारियों की टीम भी बनाई गई है, जो समय-समय पर समीक्षा करेगी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने, कार्य में बाधा डालने या गलत जानकारी देने पर जनगणना अधिनियम 1948 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें तीन साल तक की सजा और अन्य दंडात्मक प्रावधान शामिल हैं।

तहसील/क्षेत्रआवेदन की संख्या
 आमला
 आठनेर11
 बैतूल (ग्रामीण)
 बैतूल (नगर)0
 भैंसदेही14
 भीमपुर22
 चिचोली0
 घोड़ाडोंगरी13
 मुलताई18
 प्रभात पट्टन18
 शाहपुर5

 

नगर निकाय आवेदन
 आमला2
 बैतूल22
 मुलताई0
 सारनी9
 आठनेर8
 बैतूल बाजार0
 भैंसदेही3
 चिचोली
 घोड़ाडोंगरी4
 शाहपुर0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button