Betul BJP News : बहनों का यह आक्रोश समाज मे लाएगा जागृति – हेमंत खंडेलवाल
Betul BJP News: This anger of the sisters will bring awareness in the society - Hemant Khandelwal
Betul BJP News : बैतूल जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में महिला जन आक्रोश को लेकर महिला जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हमारे समाज की शक्ति बहने है जिस समाज और राष्ट्र में महिलाओं को अधिकार से वंचित किया वे समाज और राष्ट्र समाप्त हो गए। हम शुरूवात से ही महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे है। लोकसभा में जिस तरह विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की खिलाफत की है उसके खिलाफ आज महिलाएं आक्रोशित है। महिलाओं का यह आक्रोश हर गली और गांव सहित देश में जाग्रति का काम करेगा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि व्यक्ति, परिवार, समाज ,राष्ट्र और विश्व की शक्ति नारी शक्ति है। परिवारवादी राजनीतिक दलों ने महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित करने का काम किया है। ऐसे राजनीतिक दल सिर्फ आपने परिवार की महिलाओं के लिए प्रतिबंद्व है। इन राजनीतिक दलों के लिए सत्ता भोग का विषय है भाजपा के लिए राष्ट्र सेवा का संबध हम इस तरह समझ सकते है कि हमने राष्ट्र को माता की तरह प्रेम किया है। वहीं कांग्रेस के लिए प्रियंका और सोनिया और अखिलेश के लिए उनकी पत्नि डिम्पल यादव ही सर्वे सर्वा है। हम सबकी भागीदारी नीति निर्धारण में चाहते है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि इंडी गठबंधन ने देश की आधी आबादी की आकांक्षाओ का गला लोकसभा सत्र में घोटा है। महिलाएं इस अपमान को कभी माफ नही करेगीं। जिन लोगो ने महिलाओं के अधिकारों के साथ लोकसभा में वंचित किया उन राजनीतिक दलो को भविष्य में महिलाएं सबक सिखाएगीं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय सचिव पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार भाजपा ने कही महिला आरक्षण की बात कही ं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं को उनका हक दिलाने का प्रयास किया। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियो ने महिलाओं को उनके हक से वंचित किया। अपने हक के लिए हम हर पल संघर्ष करेगें और अपने हक को लेकर रहेगें। संम्मेलन को संबोधित करते हुए घोडाडोगरी विधायक गगा उइके ने कहा कि जब कोई कार्य करने की हमारी मंशा हो और लोग उस कार्य को बिगाडे तो हमे गुस्सा आता है। कांग्रेस ने जान बुझकर महिलाओं का अपमान किया है। उस अपमान से हर महिला आक्रोशित है हमारी संस्कृति में हर धार्मिक सामाजिक कार्यो की शुरूवात में हम कन्यापूजन करते है। इसी प्रकार का महत्व राजनीति में भी मिलना चाहिए। लेकिन कांग्रेसी और उसके सहयोगी महिलाओं को सम्मान की नजर से नही देखते मोदी जी के नेतृत्व में शौचालय निर्माण , तीन तलाक और हर घर नल से जल जैसी योजनाएं महिलाओं के मान और सम्मान के रक्षा करने वाली है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए आमला विधायक डा.योगेश पंडाग्रे ने कहा कि भाजपा ने शुरूवात से ही महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य किया है।
लाडली लक्ष्मी योजना हो या लाडली बहना योजना, पंचायत व निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण भाजपा के रीति नीति का परिणाम है। लेकिन कांग्रेस ,टीएमसी और डीएमके ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विधेयक को गिराने का काम किया है। इन्हे महिलाओं का श्राप लगेगा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भैसदेही विधायक महेन्द्रसिंह चौहान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृृत्व में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए है धारा 370 हटानी हो या तीन तलाक का मुददा हर जगह निर्णयों की शक्ति देखी जा सकती है। मोदी जी ने देश की महिलाओं को नीति निर्धारण में शामिल करने के लिए प्रयास किया तो कांग्रेस के सहयोगियों ने महिलाओं के खिलाफत में जाकर वोट किया जो महिलाएं हमेशा याद रखेगी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि 70 साल बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को आरक्षण मिलें ।

2047 के विकसित भारत में महिलाओं की भगीदारी बराबर हो इसके लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाकर विधेयक लाया जिसको लेकर महिलाएं उत्साहित थी आशाविंत थी लेकिन कांग्रेस ने महिलाओं के साथ विश्वास घात किया और खुशियां आक्रोश में बदल गई। भाजपा हमेशा महिलाओ के साथ है धोखा करने वालो को हम मिलकर सबक सिखाएगें। सम्मेलन के पश्चात रैली की शक्ल में महिलाओं ने भाजपा कार्यालय विजय भवन से गंज माता मंदिर तक पहुंचकर इंडी गठबंधन के सहयोगियों का पूतला फूंका और नारी शक्ति के पक्ष में गगन भेदी नारे लगाए। सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू ने किया अंत में आभार महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने व्यक्त किया। टो



