Betul News : निरीक्षण में कलेक्टर को छात्रावासों में मिली गंभीर लापरवाही, अधीक्षक-अधीक्षिका को जारी किया नोटिस

Betul News: During inspection, the collector found serious negligence in the hostels, issued notice to the superintendent and superintendent.

Betul News : बैतूल  कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के हालिया निरीक्षण के बाद प्रशासनिक सख्ती का असर दिखने लगा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग बैतूल श्री विवेक पांडे एवं उपयंत्री द्वारा प्रभातपट्टन स्थित सीनियर अनुसूचित जाति बालक एवं कन्या छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें गंभीर लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधीक्षक एवं अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

प्रातः 9:30 बजे बालक छात्रावास के निरीक्षण के दौरान एक भी छात्र उपस्थित नहीं पाया गया, जिसे अधीक्षक श्री गुलाबराव कोडोपे की स्पष्ट लापरवाही माना गया। छात्रावास के कमरों में पलंग एवं गद्दे अव्यवस्थित पाए गए, जिन्हें तत्काल व्यवस्थित करने और अनुपयोगी सामग्री का अपलेखन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कलेक्टर डॉ सोनवणे के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्षों में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए।

इसी दिन कन्या छात्रावास के निरीक्षण में अधीक्षिका श्रीमती सुमन यादव अनुपस्थित मिलीं और कोई भी छात्रा मौजूद नहीं थी। दूरभाष पर सूचना देने के बाद अधीक्षिका मुलताई से आकर छात्रावास पहुंचीं। उनका छात्रावास में निवास नहीं करना शासन के निर्देशों की अवहेलना माना गया। परिसर के पीछे गंदगी का अंबार मिलने पर तत्काल सफाई के निर्देश दिए गए, वहीं शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारी को मौके पर ही निर्देशित किया गया।
उपयंत्री द्वारा दोनों छात्रावासों में निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में पाई गई गंभीर कमियों और लापरवाही को देखते हुए सहायक आयुक्त द्वारा अधीक्षक श्री गुलाबराव कोडोपे एवं अधीक्षिका श्रीमती सुमन यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने स्वयं छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button