Betul Road Accident : विवाह समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पुलिस हादसे की जांच में जुटी
Betul Road Accident: A young man returning from a wedding ceremony died in a road accident; police are investigating the accident.
Betul Road Accident : बैतूल के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना ग्राम बडोरी के पास की है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुलताई तहसील के ग्राम वलनी निवासी 25 वर्षीय देवीदास पिता सूरज धुर्वे मंगलवार रात ग्राम बडोरी में एक विवाह समारोह में शामिल होने आया था। समारोह से लौटते समय वह संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश के साथ हादसे की जांच शुरू कर दी है।



