Betul Road Accident : ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में ससुर और दामाद की दर्दनाक मौत

Betul Road Accident: Bike collides with truck, father-in-law and son-in-law die tragically in the accident

Betul Road Accident :  बैतूल जिले के शाहपुर क्षेत्र के बरेठा घाट पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में ससुर और दामाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, सिलपटी निवासी हरदास वर्मा (55) अपने दामाद सुनहरी सिनोटिया (40) के साथ मोटरसाइकिल से बैतूल से खेती से जुड़ा सामान लेकर शाहपुर की ओर जा रहे थे। बरेठा घाट पर उन्होंने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button