Betul News : सायबर सेल ने 635 गुम मोबाईल किए बरामद, मोबाईल पाकर लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी

Betul News: Cyber ​​Cell recovered 635 lost mobile phones, happiness returned to people's faces after getting the mobile phones.

Betul News : बैतूल। बैतूल सायबर पुलिस को बड़ी संख्या में गुम हुए मोबाईलों को खोजने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। कई गुम मोबाईलों को खोजकर पुलिस ने आमजनता के बीच भरोसा कायम किया है। जानकारी के मुताबिक चोरी और गुम मोबाईल की संख्या दिनों-दिन बढ़ते ही जा रही थी। शिकायतों को देखते हुए एसपी विरेन्द्र जैन ने सायबर शाखा को निर्देश दिए कि गुम मोबाईल गंभीरता से ध्यान देते हुए उनको खौजा जाए। एसपी के निर्देश पर सायबर सेल की टीम एक्शन में आई और उन्होंने गुम मोबाईलों को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार सायबर सेल ने अन्य पुलिस के सहयोग से 1 जनवरी 2025 से अब तक 635 गुम मोबाईल फोन बरामद किए है। इन बरामद किए गए मोबाईलों की कीमत 80 लाख से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस ने जनवरी 2026 से लेकर मार्च तक कुल 100 गुम मोबाईल बरामद किए जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख रूपए है। पुलिस के अनुसार 535 से अधिक मोबाईल फोन का सत्यापन करने के बाद वास्तविक स्वामियों को लौटा दिए है। यह गुम मोबाईल फोन देश के अलग-अलग राज्यों से भी बरामद किए है। बरामद किए गए मोबाईल में सैमसंग, वनप्लस, मोटोरोला, वीवो, ओपो, रियलमी और अन्य कंपनियों के महंगे-महंगे मोबाईल शामिल है।

मोबाईल पाकर चेहरे पर लौटी खुशी

मोबाईल गुम हो जाने के बाद मोबाईल मिलने की आश छोड़ चुके होते है, लेकिन पुलिस ने बड़ी संख्या में मोबाईल बरामद कर आम लोगों के बीच पुलिस का भरोसा कायम किया है। कई महीनों बाद गुम मोबाईल पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। बरामद मोबाईल फोन ऐसे लोगों के भी है जो मेहनत-मजदूरी कर अपना पेट पालते है। इन लोगों का एक बार मोबाईल फोन गुम हो जाने पर दूसरा मोबाईल खरीदने में कई बार सोचना पड़ता है। पुलिस ने जब मोबाईल फोन मिलने की सूचना मोबाईल स्वामियों को दी गई तो उनके चेहरे पर खुशी लौट आई। लोगों ने पुलिस को धन्यवाद भी किया।

मोबाईल गुम हो जाने पर तत्काल करें यह काम

पुलिस के मुताबिक किसी का मोबाईल फोन गुम हो जाता है तो इसकी शिकायत तत्काल अपने नजदीकी थाने व पुलिस चौकी में दर्ज कराएं इसके बाद नए सिम कार्ड मोबाईल कंपनी से प्राप्त करें। 24 घंटों के भीतर मोबाईल गुम होने की शिकायत सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराएं। इस प्रकार की प्रक्रिया पूरी करने पर मोबाईल बरामद होने की अधिक संभावना बनी रहती है। एसपी विरेन्द्र जैन ने भी आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाईल फोन को सावधानी से रखेंगे और मोबाईल गुम हो जाने पर इसकी शिकायत पुलिस में तत्काल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button