Betul News : ससुन्दरा चेक पोस्ट पर अवैध वसूली, वाहन चालकों में आक्रोश, हाइवे पर लगा लंबा जाम
Betul News: Illegal collection at Susundra check post, anger among drivers, long jam on the highway
Betul News : बेतूल- नागपुर हाईवे पर ससुन्दरा चेक पोस्ट बंद होने के बाद भी अवैध वसूली का खेल चल रहा है। अब तो वसूली से परेशान वाहन चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में वाहन चालक एकत्रित हो गए और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। विरोध के कारण बैतूल नागपुर नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। सैकड़ो वाहन जाम में फंस गए है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चेकपोस्ट पर आरटीओ लिखा हुई गाड़ी हमेशा खड़ी रहती है। मौके पर मौजूद कुछ कमर्चारियों वाहन चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। किसी के कारण ट्रक चालकों में नाराजगी है। विवाद के संबंध में जानकारी के लिए ससुन्दरा चेकपोस्ट के कर्मचारी अनिमेष जैन को उनके मोबाइल नंबर 80852 55983 पर सपंर्क किया लेकिन उन्होंने फ़ोन रिसीव नही किया।



