Monalisa Viral Girl Threats : मोनालिसा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, जाने क्या है मामला
Monalisa Viral Girl Threats: Monalisa appeals to the Chief Minister of Madhya Pradesh, know what is the matter
Monalisa Viral Girl Threats: महाकुंभ प्रयागराज में वायरल हुई मोनालिसा भोंसले एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह चिंता बढ़ाने वाली है। मोनालिसा ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसे और उसके साथी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
मध्यप्रदेश के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा ने अपनी सुरक्षा को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री और भोपाल पुलिस कमिश्नर से मदद की अपील की है। उसने इस संबंध में एक औपचारिक पत्र भी लिखा है।
धमकियों से दहशत में युवती वीडियो में मोनालिसा ने कहा कि कुछ लोग उसे और उसके साथी को गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं। उसने साफ किया कि वह बालिग है और अपने जीवन के फैसले खुद लेने का अधिकार रखती है, लेकिन इसके बावजूद उसे लगातार परेशान किया जा रहा है।
निजी मामले को दिया जा रहा विवादित रूप
मोनालिसा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उसके निजी जीवन के मामले को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। उसने कहा कि इस मुद्दे को जबरन सांप्रदायिक रंग देकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
आर्थिक फायदा उठाने का आरोप
युवती का कहना है कि कुछ लोग इस पूरे मामले का इस्तेमाल अपने आर्थिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उसने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए और उसे सुरक्षा मुहैया कराई जाए।



