MP LPG Cylinder Crisis : LPG सिलेंडर बुकिंग को लेकर सरकार ने जारी किये नये निर्देश, जाने क्या किया बदलाव

LPG Cylinder Crisis News: Government issues new instructions regarding LPG cylinder booking, know what changes have been made

MP LPG Cylinder Crisis :   देशभर में रसोई गैस की बढ़ती मांग और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।  एमपी में अब ग्रामीण क्षेत्रों में नया एलपीजी सिलेंडर 45 दिन बाद ही बुक किया जा सकेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक यह कदम गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है।

केंद्र के इस फैसले का असर Madhya Pradesh सहित देश के लाखों ग्रामीण गैस उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। प्रदेश में उज्ज्वला योजना और सामान्य गैस कनेक्शन के माध्यम से बड़ी संख्या में परिवार रसोई गैस पर निर्भर हैं। नए नियम के तहत ग्रामीण उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर मिलने के बाद अगला सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 45 दिन का इंतजार करना होगा।

जमाखोरी रोकने के लिए उठाया कदम
हाल के दिनों में कई राज्यों से एलपीजी सिलेंडरों की ज्यादा बुकिंग और जमाखोरी की शिकायतें सामने आई थीं। मध्यप्रदेश में भी कई गैस गोदामों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। कुछ स्थानों पर लोगों द्वारा जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक किए जाने से वास्तविक उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही थी। इसके अलावा मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक सप्लाई पर असर के कारण गैस की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भी सरकार ने यह कदम उठाया है।

10 दिन में तीसरी बार बदला नियम
गैस बुकिंग के नियम पिछले कुछ दिनों में लगातार बदले गए हैं। पहले दो सिलेंडरों के बीच कोई तय समय सीमा नहीं थी। 6 मार्च को पहली बार 21 दिन का अंतर तय किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया। अब ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह अवधि 45 दिन कर दी गई है। हालांकि शहरी उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल सिलेंडर बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर ही लागू रहेगा।

जिले में घरेलू एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचने की अपील

 जिला आपूर्ति अधिकारी श्री केके टेकाम ने कहा कि बैतूल जिले में घरेलू एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा ऑयल कंपनी से आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऑयल कंपनियों द्वारा एहतियातन घरेलू गैस कनेक्शन की रिफिल बुकिंग अवधि 21 दिवस के स्थान पर 25 दिवस कर दी गई है। साथ ही कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई उपलब्धता के आधार पर निरंतर जारी है। अत्यंत आवश्यक संस्थाओं चिकित्सालय, शैक्षणिक संस्थाओं में आपूर्ति निर्बाध जारी है। गैस कनेक्शन की रिफिल बुकिंग में सर्वर की कुछ आंशिक समस्या के कारण कुछ विलंब हो रहा है। जिसका निराकरण भी ऑयल कंपनियों से सतत समन्वय कर दुरूस्त किया जा रहा है।

       इसके अलावा होटल, रेस्टोरेन्ट, उद्योग संस्थानों को ईंधन के रूप में एलपीजी के अतिरिक्त अन्य ईंधन के विकल्प के उपयोग के लिए भी समझाइश दी जा रही है। जिससे कि होटल, रेस्टारेन्ट, उद्योग संस्थान भी सुचारू रूप से संचालित रहे। अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी के नेतृत्व में तहसीलदार, पुलिस थाना प्रभारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी का दल गठित कर एलपीजी के उपयोग एवं सप्लाई पर सतत निगरानी करायी जा रही है। जिले में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति को लेकर किसी भी तरह की कमी या आपात जैसी स्थिति नहीं है। आमजनों से अपील की है कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से अफवाह जनक जानकारी से भ्रमित न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button