MP News : कल 15 मार्च को बैतूल आएंगे देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
MP News: Tomorrow on March 15, the country's Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan will come to Betul.
MP News : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan) 15 मार्च को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार वे भोपाल से गुना, देवास और बैतूल जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री सुबह 10 बजे भोपाल स्थित बी-8, 74 बंगले निवास से स्मार्ट सिटी के लिए रवाना होंगे। वहां पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से गुना जिले की राघोगढ़ तहसील के लिए प्रस्थान करेंगे।
राघोगढ़ में सुबह 10:40 बजे आगमन के बाद वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे भोपाल लौटकर दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से देवास जिले के खातेंगांव के लिए रवाना होंगे। खातेंगांव में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक “दिशा बैठक” आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
दोपहर 2:40 बजे हेलीकॉप्टर से खातेंगांव से हेलीकॉप्टर द्वारा बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग 3:40 बजे बैतूल पहुंचेंगे। श्री चौहान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निवासी पर पहुँचकर दिवंगत सुरभि खंडेलवाल श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 4:30 बजे बैतूल से भोपाल के लिए रवाना होंगे और शाम 5:15 बजे स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
इसके बाद शाम 5:20 बजे वे कार से अपने निवास बी-8, 74 बंगला भोपाल पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।




