DA Hike in MP : एमपी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया होली का गिफ्ट, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

DA Hike in MP: MP government gives Holi gift to government employees, more than 7 lakh employees will get benefit

फ़ाइल फ़ोटो

DA Hike in MP : होली के मौके पर राज्य सरकार ने सात लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की कि महंगाई भत्ता (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 55 से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है। बढ़ा हुआ DA अप्रैल 2026 के वेतन (भुगतान माह मई) से मिलेगा।

सरकार ने इस वृद्धि को जुलाई 2025 से प्रभावी माना है। ऐसे में जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक की अवधि का एरियर कर्मचारियों को छह समान किस्तों में दिया जाएगा, जिससे एकमुश्त वित्तीय दबाव से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को केंद्र के समान दर पर DA देने के लिए प्रतिबद्ध है।

पेंशनरों को भी लाभ

राज्य के चार लाख से अधिक पेंशनरों को भी इस फैसले का फायदा मिलेगा। जनवरी 2026 से उनकी महंगाई राहत (DR) भी 58 प्रतिशत कर दी जाएगी। जनवरी और फरवरी 2026 की पेंशन में बढ़ी हुई दर से भुगतान किया जाएगा।

बजट में आगे की तैयारी

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2025–26 के बजट में सरकार ने भविष्य में DA/DR को 64 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रावधान रखा है, जिससे आने वाले समय में और राहत की संभावना बनी हुई है।

प्रतिमाह अनुमानित बढ़ोतरी

  • प्रथम श्रेणी: ₹2,397 से ₹4,230 तक
  • द्वितीय श्रेणी: ₹1,683 से ₹2,019 तक
  • तृतीय श्रेणी: ₹585 से ₹1,473 तक
  • चतुर्थ श्रेणी: ₹465 से ₹556 तक

सरकार के इस निर्णय से बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही एरियर को किस्तों में देने के फैसले से वित्तीय संतुलन भी बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button