Betul Road Accident : बैतूल में हुए अलग- अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
Betul Road Accident: 6 people died tragically in separate road accidents in Betul, 3 people were seriously injured.

Betul Road Accident : बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र बैतूल-इटारसी रोड बसंत पेट्रोल पंप के पास देर रात हुए भीषण सडक़ हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए। होली की खुशियां मातम में बदल गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। एक की हालात नाजूक होने के कारण नागपुर रैफर किया गया है। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पांचों युवक फंस गए थे। गाड़ी के सीसे और गेट तोडक़र युवकों को निकाला गया। वाहन के परखच्चे उड़ गए है। हादसे की सूचना मिलते ही सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जिला अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बांधा।

बैतूल। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों हुए सडक़ हादसे में दो युवकों की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के भिलवाटेक के पास सरिये से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घोड़ाडोंगरी के लोदीढाना निवासी बबलू पिता मोतीलाल धुर्वे (27) की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कॉलेज चौक पर पुलिया का निर्माण कर रहे ठेकेदार द्वारा ट्रैक्टर के जरिये सरिया लेकर जा रहा था। भिलवाटेक के पास उतार में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। युवक बबलु सरिया के नीचे दब गया था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
दूसरा सडक़ हादसा खेड़ी सांवलीगढ़ के पास सोमवार शाम को हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गजपुर निवासी नरेश पिता गुलाब उईके (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे में दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही खेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक नरेश का सोमवार शाम को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बैलगाड़ी से गिरे किसान की मौत
मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम वलनी निवासी किसान बोन्द्रू पिता डोमा नागले की बैल गाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसान सोमवार को बैलगाड़ी से गिर गया था। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। उपचार के समय मौत हो गई। मृतक का मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है।



