Betul Road Accident : बैतूल में हुए अलग- अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

Betul Road Accident: 6 people died tragically in separate road accidents in Betul, 3 people were seriously injured.

Oplus_131072

Betul Road Accident :  बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र बैतूल-इटारसी रोड बसंत पेट्रोल पंप के पास देर रात हुए भीषण सडक़ हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए। होली की खुशियां मातम में बदल गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। एक की हालात नाजूक होने के कारण नागपुर रैफर किया गया है। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पांचों युवक फंस गए थे। गाड़ी के सीसे और गेट तोडक़र युवकों को निकाला गया। वाहन के परखच्चे उड़ गए है। हादसे की सूचना मिलते ही सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जिला अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बांधा। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल-इटारसी रोड बसंत पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात लगभग 3 बजे एक कार सडक़ किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गई। हादसे में गर्ग कॉलोनी निवासी रितीक उर्फ भूषण पिता आकाश सोलंकी (30), रामनगर निवासी वरूण पिता राजेन्द्र प्रजापति (21) और अभय पिता संजय ठाकुर (21) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंज निवासी देवा पांडे (32) और गर्ग कॉलोनी निवासी आकाश सचिन पाल (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। आकाश की हालात गंभीर होने पर नागपुर रैफर कर दिया गया है। हादसा इतना भीषण था की कार में सवार पांचों युवक बुरी तरह से फंस गए थे। गाड़ी के सीसे और गेट तोडक़र युवकों को निकाला गया। जब तक युवकों को बाहर निकाला जाता तब तक तीन युवकों की सांसे थम गई थी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जानकारी मिली है कि पांचों युवक एक ढाबे से भोजन करके घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सडक़ हादसा हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। मंगलवार सुबह मृतक तीनों युवक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव पजिरनों को सौंप दिया। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक
हादसे की जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक  हेमंत खंडेलवाल जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है । लगभग  एक घंटे तक जिला अस्पताल में मौजूद रहकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल ने जिला अस्पताल और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर पार्थिव शरीर उनके निवास पर पहुंचाएं। उन्होंने  अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी ली तथा उपस्थित चिकित्सकों और अधिकारियों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
ट्रेक्टर पलटने और बाइक हादसे में दो की मौत

बैतूल। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों हुए सडक़ हादसे में दो युवकों की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के भिलवाटेक के पास सरिये से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घोड़ाडोंगरी के लोदीढाना निवासी बबलू पिता मोतीलाल धुर्वे (27) की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कॉलेज चौक पर पुलिया का निर्माण कर रहे ठेकेदार द्वारा ट्रैक्टर के जरिये सरिया लेकर जा रहा था। भिलवाटेक के पास उतार में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। युवक बबलु सरिया के नीचे दब गया था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

दूसरा सडक़ हादसा खेड़ी सांवलीगढ़ के पास सोमवार शाम को हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गजपुर निवासी नरेश पिता गुलाब उईके (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे में दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही खेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक नरेश का सोमवार शाम को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बैलगाड़ी से गिरे किसान की मौत

मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम वलनी निवासी किसान बोन्द्रू पिता डोमा नागले की बैल गाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसान सोमवार को बैलगाड़ी से गिर गया था। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती  किया गया। उपचार के समय मौत हो गई। मृतक का मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button