Aaj Ka Rashifal 03 March 2026 : आज चंद्रग्रहण का असर किस राशि पर क्या पड़ेगा, जाने किसे होगा नुकसान और कौन होगा मालामाल
Today's Horoscope 03 March 2026: What will be the effect of lunar eclipse on which zodiac sign today, know who will suffer loss and who will become rich.
Aaj Ka Rashifal 03 March 2026 : आज का राशिफल
आज 3 मार्च 2026 मंगलवार खंडग्रास चंद्रग्रहण है। सूतक काल सुबह 6:21 बजे शुरू होगा जो शाम 5:46 बजे तक रहेगा। ग्रहण का समय शाम को 4:35 बजे आरंभ होगा। शाम को 5: 33 बजे समाप्त होगा।
राशि (Aries Today Horoscope)
वैवाहिक जीवन में अशांति आ सकती है। अहंकार बढ़ने से रिश्तों में कड़वाहट आएगी। संतान की सेहत और उनकी पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी। आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले। निवेश करने वाले फैसलों से सोच समझ कर करें। ग्रहण के बाद दान करें। आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: गुलाबी
वृषभ राशि (Taurus Today Horoscope)
चौथे भाव पर चंद्र ग्रहण लगने से परिवार का माहौल प्रभावित होगा। पुराने मुद्दे उभरकर सामने आकर के क्लेश बढ़ा सकते हैं। मन में असंतोष या असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है। घर वालों से कुछ समय के लिए भावनात्मक दूरी महसूस कर सकते है। प्रॉपर्टी या गाड़ी से जुड़े फैसले सोच समझ करें। घर बदलने या घर में कोई बदलाव करने की योजना बन सकती है। चंद्र ग्रहण के कारण मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है। संपत्ति मामले, विभाग में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वरना क्लेश होगा। चंद्रग्रहण के समय ओम सोम सोमाय नमः का जाप करें। ग्रहण के बाद दूध और चावल किसी शिवालय में दान करें।
शुभ रंग: भूरा
मिथुन राशि (Gemini Today Horoscope)
तीसरे भाव पर चंद्र ग्रहण लगने से संवाद और निर्देशन का प्रभाव गलत पड़ेगा। अधूरी जानकारी परेशानी में डालेगी। आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। छोटी यात्राओं में बदलाव रुकावटें या देरी होने की संभावना है। चंद्र ग्रहण में व्यर्थ की बहस नहीं करना चाहिए। शब्दों का सही चयन करके ही किसी से बात करना चाहिए। दूसरों की बुराई करने से बचना चाहिए। महत्वपूर्ण दस्तावेज पर बहुत ध्यान से हस्ताक्षर करने चाहिए। चंद्र ग्रहण के समय अपने इष्ट देव का मानसिक स्मरण करें। आप पूजा पाठ करें और अपने ईस्ट का मंत्र जाप करें।
शुभ रंग: बैंगनी
कर्क राशि (Cancer Today Horoscope)
3 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में उतार चढ़ा आ सकता है। कुछ समय के लिए बड़े निवेश टालना बेहतर होगा। आपकी वाणी में कड़वाहट बढ़ने से विवाद हो सकता है। परिवार में भी पुराने विवाद बढ़ सकते है। आंख ,गला या पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। खान-पान की अनियमित से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बिना सोचे समझे निवेश न करें। किसी से उलझने से पहले दो बार सोचें। चंद्र ग्रहण के दिन कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला ना ले। चंद्र ग्रहण के समय भगवान शिव मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि (Leo Today Horoscope)
मानसिक और भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस होगी। अचानक और बिना सोचे समझे आप बड़ा फैसला न ले। आपके मन में किसी तरह का बोझ पूरे समय बना रहेगा। आपको बहुत तनाव महसूस हो सकता है। ग्रहण के कारण आपका मान सम्मान प्रभावित हो सकता है। सेहत का आपको विशेष ध्यान रखना होगा। जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। दूसरों से ज्यादा उम्मीदें ना रखें वरना निराशा ही हाथ लगेगी। क्रोध में आकर कोई बड़ा फैसला ना ले। घमंड ना करें और लापरवाही से बचें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। ग्रहण खत्म होते ही आप स्नान करेगा और किसी शिवालय में जाकर शिवलिंग की पूजा करें।
शुभ रंग: केसरिया
कन्या राशि (Virgo Today Horoscope)
अचानक कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत पर भी खर्च हो सकता है। मानसिक रूप से बेचैनी महसूस होगी। नींद प्रभावित होगी। आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र हो सकता है। नौकरी बदलना चाहते हैं या नौकरी ढूंढ रहे हैं तो कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस समय आपके विरोधियों और प्रतियोगियों से आपको सतर्क रहना होगा। धर्म कर्म की तरफ आपकी रुचि बहुत बढ़ जाएगी। अनावश्यक खर्च पर भी नियंत्रण रखें। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक करने से बचें। कार्यक्षेत्र और कारोबार में ज्यादा सतर्क रहें। चंद्र ग्रहण के समय गणेश चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा
तुला राशि (Libra Today Horoscope)
आपके 11वे भाव में चंद्र ग्रहण लगने से कोई भी काम करने में देरी हो सकती है। दोस्तों के साथ रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से फिर से मुलाकात हो सकती है। बड़े लक्ष्य को पाना चाहते हैं तो योजनाएं फिर से बनाने पड़ेगी। अपने सोशल सर्कल में कुछ बदलाव करने होंगे। उम्मीदें पूरी न होने से मन परेशान हो सकता है। पैसों के लेनदेन का लिखित प्रमाण जरूर रखें। किसी के साथ विवाद में ना पड़े। चंद्र ग्रहण पर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio Today Horoscope)
चंद्र ग्रहण लगने से कैरियर में अचानक बदलाव आ सकता है। अगर आपकी छोटी उम्र है तो आपके पिता पर संकट आ सकता है। बार-बार मन में नौकरी बदलने की बड़ी चेष्टा आप करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी तरफ लोगों का नजरिया बदल सकता है। मेहनत का फल देर से मिलेगा। आपको अपने अधिकार के लिए किसी से उलझना पड़ सकता है। इस समय ऑफिस, पॉलिटिक्स विवाद से बचें। क्रोध में आकर या जल्दबाजी में नौकरी छोड़े और ना ही नौकरी बदलें की सोचे। चंद्र ग्रहण के समय सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: मरून
धनु राशि (Sagittarius Today Horoscope)
नव्वे भाव पर चंद्र ग्रहण लगने से किसी व्यक्ति से मतभेद हो सकता है। लंबी यात्राओं में लाभ की संभावना बनी है। उच्च शिक्षा से जुड़े रहेंगे। लेकिन आपका झुकाव आध्यात्मिक की ओर बढ़ेगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला ना ले। विवाद से दूरी बनाएं रखे। चंद्र ग्रहण के समय आपको विष्णु सहस्त्रनामावली का पाठ करना चाहिए इससे आपको लाभ मिलेगा ।
शुभ रंग: गोल्डन
मकर राशि (Capricorn Today Horoscope)
आपके आठवें भाव पर चंद्र ग्रहण लगने से अचानक खर्चे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव आएगा। सेहत को लेकर बहुत सावधानी रखे। ससुराल पक्ष से रिश्ते कमजोर पड़ सकते हैं। आपकी सोच और आपके व्यवहार में भी परिवर्तन आ सकता है। इस समय जोखिम भरे निवेश से बचें। गाड़ी बहुत संभाल कर चलाएं। चंद्र ग्रहण के समय सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी
कुंभ राशि (Aquarius Today Horoscope)
आपके सातवें भाव पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव होने से वैवाहिक जीवन में उलझने बढ़ने की संभावना रहेगी। आपके व्यवहार में मामूली परिवर्तन आ सकता है। साझेदारों के साथ मतभेद होने की संभावना है। रिश्तो की सच्चाई सामने आ सकती है। डील करते समय साझेदारी बहुत सोच समझ करना चाहिए। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए। बातचीत में पारदर्शिता रखनी चाहिए। आज हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
शुभ रंग: नारंगी
मीन राशि (Pisces Today Horoscope)
चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विरोधी आपके काम बिगड़ता की भरपूर कोशिश करेंगे। ऑनलाइन फ्रॉड से भी सावधान रहना चाहिए। लेन-देन में सतर्क रहें। आप पर आर्थिक दबाव पड़ सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से आपको बचकर रहना होगा। सेहत को लेकर भी आपको सावधान रहना होगा। गलत संगत के कारण आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। नियमित अपनी सेहत की जांच करवाये। सेहत खराब है तो डॉक्टर से सलाह लें। कर्ज लेने से पहले दो बार सोचें। चंद्र ग्रहण के समय किसी भी ग्रंथ या किसी भी धार्मिक पुस्तक को पढ़े या हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला
टीप: राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। इसकी पूर्ण सटीकता की गारंटी नहीं दी जाती।
Aaj Ka Rashifal 03 March 2026 : आज का राशिफल


