MP News : प्रेमिका से मिलने 350 किमी स्कूटी से पहुँचा बैतूल का युवक, गलफ्रेंड ने बात करने से मना किया तो खुद को मारी गोली, मौत

MP News: A young man from Betul traveled 350 km on a scooter to meet his girlfriend. When she refused to talk to him, he shot himself and died.

Oplus_131072

MP News : उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी में शनिवार शाम एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के जीजा के घर में खुद को गोली मार ली। सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पहले का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान निखिल आहके (निवासी सारणी, जिला बैतूल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती दो दिन पहले अपने जीजा के घर उज्जैन आई थी और किसी कारण से निखिल से बात नहीं कर रही थी। इसी बात से परेशान होकर निखिल करीब 350 किलोमीटर दूर बैतूल से स्कूटी से उज्जैन पहुंचा।

शनिवार शाम वह बंगाली कॉलोनी स्थित घर पहुंचा और युवती से बात कराने की मांग करने लगा। उस समय घर में युवती की बहन, जीजा की पत्नी और एक बच्चा मौजूद थे। आरोप है कि निखिल ने घर में घुसकर एक कमरे में महिला और बच्चे को बंद कर दिया।

परिजनों के अनुसार युवती ने उसे वापस जाने के लिए कहा। कुछ देर बाद निखिल ने अपने साथ लाई पिस्टल से खुद के सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि युवक के पास हथियार कैसे आया और उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button