Betul News : शादी का प्रलोभन देकर दुराचार करने वाले आरोपी को मुंबई से किया गिरफ्तार

Betul News: Man who committed misconduct by luring woman with the promise of marriage arrested from Mumbai

Betul News : शादी का प्रलोभन देकर दुराचार करने वाले फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 13 जनवरी को पीड़िता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज  कराई की  आरोपी राहुल उईके द्वारा शादी का प्रलोभन देकर दुराचार किया गया और बाद में मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में  धारा 69, 296(बी), 115(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी पर रखा था इनाम
प्रकरण का आरोपी राहुल पिता प्रेम उईके, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम माथनी, थाना कोतवाली बैतूल, घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आरोपी की सतत तलाश पतारसी की जा रही थी एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल ने आरोपी गिरफ्तारी हेतु 5,000 रुपये का ईनाम रखा था। पुलिस ने 20 फरवरी को आरोपी को बांद्रा, मुंबई से पकड़ा जाकर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
 महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि चित्रा कुमरे, सउनि अरुण यादव, प्रधान आरक्षक 677 दीपक कटियार, आरक्षक 703 प्रदीप कहार एवं साइबर सेल आरक्षक 147 राजेन्द्र धाडसे की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button