Betul Road Accident : कंटेनर में गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, यूपी के मजदूर की मौत, दो हिस्सों में बटा ट्रैक्टर

Betul Road Accident: Container collides with tractor trolley loaded with sugarcane, UP labourer dies, tractor splits into two parts

Oplus_131072

Betul Road Accident :  बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र बैतूल- नागपुर फोरलेन पर सापना जलाशय के पर परतापुर मे बड़ा हादसा हो गया l एक तेज रफ़्तार कन्टेनर ने ट्रेक्टर ट्राली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमे ट्रेक्टर ट्राली दो हिस्सों मे टूट गई और ट्रेक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई l 

बैतूल बाजार थाना टी आई अंजना धुर्वे ने बताया की घटना गुरुवार रात नौ बजे के करीब की है नागपुर से इंदौर जा रहे कन्टेनर ने  गन्ना लेकर जा रहे ट्रेक्टर ट्राली को टककर मार दी जिसमे ट्रेक्टर चालक  यूपी बागपत निवासी धनपाल सिंह उम्र 42 वर्ष की गन्ने के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक का शव क्षत विक्षिपत हो गया था। मृतक के  शव को जिला अस्पताल पंहुंचाया गया है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button