Betul Crime News : बैतूल में प्रेम प्रसंग के कारण महाराष्ट्र के युवक की निर्मम हत्या, 24 घंटे में खुलासा, प्रेमिका सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News: A youth from Maharashtra was brutally murdered in Betul due to a love affair, revealed within 24 hours, three accused including the girlfriend arrested.

Betul Crime News :  बैतूल जिले के थाना भैंसदेही क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। महाराष्ट्र निवासी 25–30 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में दफना दिया गया। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुआ खुलासा

14 फरवरी 2026 को थाना भैंसदेही पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कोडिया में एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में खड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस को मोटरसाइकिल क्रमांक MP-48-M-7850 विसराम साल्वे के घर के सामने मिली।

घर पर विसराम साल्वे मौजूद नहीं था। उसकी पत्नी सोनाय साल्वे से पूछताछ की गई, लेकिन वह मोटरसाइकिल चालक के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी और बार-बार बयान बदलती रही। इससे पुलिस को संदेह हुआ।

ग्रामीणों की सूचना से खुली सच्चाई

ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस पुराने खेत की ओर पहुंची। कड़ी पूछताछ में सोनाय साल्वे ने स्वीकार किया कि मोटरसाइकिल चालक शिवम धुर्वे (निवासी महाराष्ट्र) उसकी पुत्री सुमित्रा से मिलने आया था। कहासुनी के बाद विसराम साल्वे, सोनाय साल्वे और सुमित्रा ने मिलकर शिवम के साथ मारपीट की।

पत्थर से कुचलकर हत्या

आरोपियों ने पहले युवक को थप्पड़ और मुक्कों से पीटा, फिर उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद उसे जंगल स्थित खेत में ले जाया गया, जहां सुमित्रा के पिता विसराम साल्वे ने पत्थर पटककर और डंडों से वार कर उसकी हत्या कर दी।

शव दफनाकर मिटाए साक्ष्य

13 फरवरी की सुबह आरोपियों ने खेत में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया ताकि अपराध छुपाया जा सके। सूचना मिलने पर एसडीएम भैंसदेही को अवगत कराकर तहसीलदार व नगर परिषद टीम की मौजूदगी में उत्खनन कराया गया। वीडियोग्राफी के बीच करीब 25–30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी भैंसदेही की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया।

हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार मृतक शिवम धुर्वे, सुमित्रा मौसिक का परिचित था और कथित रूप से उसे परेशान कर रहा था। सुमित्रा विवाहित है और दो बच्चों की मां है। उसका पति महाराष्ट्र में मजदूरी करता है। मृतक द्वारा लगातार दबाव और धमकी दिए जाने से परेशान होकर सुमित्रा ने उसे 13 फरवरी 2026 को अपने मायके ग्राम कोडिया बुलाया, जहां माता-पिता के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया गया।

मामला दर्ज, तीनों आरोपी गिरफ्तार

15 फरवरी 2026 को थाना भैंसदेही में धारा 103(2), 326(बी), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
16 फरवरी 2026 को पुलिस ने आरोपी  कोड़ीया निवासी सुमित्रा मौसिक,विसराम साल्वे (पिता), सोनाय साल्वे (माता)को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश सातनकर, निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक रामप्रकाश कीर, उपनिरीक्षक प्रीति पाटिल सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह घटना क्षेत्र में सनसनी का कारण बनी हुई है और प्रेम प्रसंग में हुई इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button