Betul Police Transfer : बैतूल पुलिस विभाग में फेरबदल, दो थाना प्रभारियों के तबादले

Betul Police Transfer: Reshuffle in Betul Police Department, two station in-charges transferred

Betul Police Transfer :  बैतूल पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला बैतूल द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से दो थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

आदेश में बताया गया है कि निरीक्षक रविकांत डहरिया, जो वर्तमान में थाना प्रभारी मोहदा के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब थाना प्रभारी आमला बनाया गया है। वहीं, कार्यवाहक निरीक्षक विष्णु प्रसाद मोर्य, जो थाना प्रभारी अजनाक में पदस्थ थे, को थाना प्रभारी मोहदा के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को आदेश दिनांक से तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देना सुनिश्चित करना होगा। साथ ही आमद एवं रवानगी की जानकारी कार्यालय को भेजना अनिवार्य रहेगा। वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करने और सौंपने की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

आदेश का पालन नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। यह आदेश पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है।पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button