Betul Road Accident  : मजदूरों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

Betul Road Accident: Truck hits auto filled with labourers, 4 people injured, police engaged in investigation

Betul Road Accident  : बैतूल तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने मजदूरों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग 9:30 बजे बड़ोरा पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 मजदूर घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि लगभग 9 से 10 मजदूर गन्ना काटने भारत भारती जा रहे थे। तभी हादसा हो गया।
इस हादसे में सुनारखापा निवासी संगीता पति नीलेश 35 वर्ष, सुगरती पति राजू उइके 38 वर्ष, उर्मिला पति हेमराज उइके 30 वर्ष, चारबन निवासी किशोरी पिता रामू बामने 45 वर्ष घायल हो गए है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button