Betul Congress News : कांग्रेस की जिला समन्वय समिति बैठक में संगठन और मतदाता सूची पर हुआ मंथन

Betul Congress News: In the meeting of the District Coordination Committee of Congress, there was a discussion on the organization and voter list.

Betul Congress News :  बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल की जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक 5 फरवरी को आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, मतदाता सूची पुनरीक्षण और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर विचार करते हुए भाजपा बीएलए द्वारा फार्म 7 के कथित दुरुपयोग पर गहन मंथन किया गया और इस पर आगे की रणनीति तय करने पर सहमति बनी।
बैठक में पंचायत एवं वार्ड कमेटियों के समयसीमा में गठन पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, मंडलम अध्यक्ष और मंडलम प्रभारी आपसी समन्वय के साथ कमेटियों का गठन सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों में जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष स्तर पर नियुक्तियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
समन्वय समिति की बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों, मंडलम अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों और प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों के लिए अनिवार्य आवासीय प्रशिक्षण आयोजित करने पर भी चर्चा की गई, ताकि संगठनात्मक दक्षता और समन्वय को और मजबूत किया जा सके।
बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा, जिला प्रभारी सुनील उइके,  बैतूल विधानसभा प्रभारी गोपालकृष्ण शर्मा, भैंसदेही विधानसभा प्रभारी गोविंद व्यास, आमला विधानसभा प्रभारी राजिक अली, पूर्व विधायक भैंसदेही धरमुसिंह सिरसाम, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पट्टन संजय यादव, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि तिरूपति एरेलु, प्रदेश सचिव समीर खान, लोकसभा प्रत्याशी रामु टेकाम, विधानसभा प्रत्याशी मनोज मालवे और राहुल उइके प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष सिद्दीक पटेल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय सरदार यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जैद खान, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष अतूल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष भैंसदेही महेश थोटेकर, आमला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नीतिन गाडरे, उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, अन्य पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष नारायण राव धोटे, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगदीश गोचरे, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कमल नागले, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंजाब आहके, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रभारी महेन्द्र भारती, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष आबिद खान एवं ग्रामीण अध्यक्ष सप्पू खान, आदिवासी विकास परिषद जिलाध्यक्ष मुन्नालाल वाडिवा, महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष पुष्पा पेंद्राम, महिला कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मोनिका निरापुरे सहित मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रभारी नितेश साहू, मोनू वाघ, रमेश काकोडिया और राहुल छत्रपाल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button