Betul Police Transfer : बैतूल में थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने जारी किए आदेश, जाने पूरी सूची
Betul Police Transfer: Station in-charges transferred in Betul, SP issued orders, know the complete list
Betul Police Transfer : बैतूल। जिले में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा जारी आदेश के अनुसार दो थाना प्रभारियों की पदस्थापना में आपसी परिवर्तन किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक रविकांत डेहरिया, जो अब तक थाना प्रभारी अजाक पद पर पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी मोहदा के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कार्यवाहक निरीक्षक विष्णु प्रसाद मोय, जो वर्तमान में थाना प्रभारी मोहदा के पद पर कार्यरत थे, उन्हें थाना प्रभारी अजाक के रूप में पदस्थ किया गया है।
आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारी आदेश दिनांक से तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देना सुनिश्चित करें। साथ ही, रिलीविंग और जॉइनिंग की जानकारी नियमानुसार कार्यालय को भेजना अनिवार्य होगा। वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार चार्ज लेने और देने की प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। आदेशों का पालन नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

यह आदेश पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को नियमित प्रक्रिया के तहत किया गया कदम बताया जा रहा है, जिससे थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।



