Betul Road Accident : टायर फटने से बोलेरो गाड़ी पलटी, तीन शिक्षक एक इंजीनियर घायल
Betul Road Accident: Bolero vehicle overturns due to tyre burst, three teachers and one engineer injured
Betul Road Accident : बैतूल जिले के ग्राम चांदू के पास सोमवार को एक बोलेरो वाहन टायर फटने से पलट गया हादसे में तीन शिक्षक और एक इंजीनियर सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को तीन शिक्षक और एक इंजीनियर बोलेरो वाहन से बैतूल से भीमपुर चांदू जा रहे थे। चांदू के पास अचानक गाड़ी का टायर फट गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सुनील नंदवार, डैनी गौर, मनोहर मालवीय, अनिल झोड़ घायल हो गए है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल भर्ती किया है। किसी गंभीर चोट नहीं आई है पुलिस हादसे की जांच कर रही।



