Betul News : विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

Betul News: Budget that will realise the resolve of developed India: BJP State President Hemant Khandelwal

Betul News : बैतूल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर के रामकृष्ण बगिया लॉन में आयोजित बजट प्रस्तुतिकरण एवं व्यापारी सवांद के कार्यक्रम को संबोधित करतें हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट प्रस्तुत किया है। वह सिर्फ एक वर्ष का बजट नही बल्कि अगले 10 साल में भारत का भविष्य कैसा होगा उसे ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया बजट है। यह बजट देश की दिशा तय करने वाला एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि सुधार, पर्यटन सहित सभी क्षेत्रो का विशेष ध्यान रखा गया है। बजट मे की गई घोषणाओं के अनुसार देश में तीन नए आयुर्वेद संस्थान खुलेगें, मेडिकल टूरिज्म के 5 नए हब बनेगें। नए टेक्सटाईल पार्क की स्थापना होगी, 22 नए जलमार्ग प्रारंभ किए जाएगें एवं 7 हाई स्पीड रेल कारिडोर का निर्माण किया जाएगा। छोटे शहरों में स्थित तीर्थ स्थलो की विकसित किया जाएगा। लखपति दीदीयों की आय बढाने के लिए छोटे छोटे विक्रय केन्द्र खोले जाएगें। उन्होने कहा कि प्रस्तुत बजट में रोजगार सृजन एवं उत्पादकता बढाने पर जोर दिया गया है। आने वाले दशक में भारत वैश्विक निर्माण का सबसे बढा केन्द्र बनेगा। पुराने औद्योगिक सेक्टर को जीवित किया जाएगा। मछली पालन के लिए 500 अमृत जलाशय बनाए जाएगें। डेरी उत्पादो को बढावा मिलेगा। विदेश यात्रा सस्ती होगी। पर्यटन को बढावा देने के लिए बुद्व सर्किट का निर्माण होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि यह बजट विश्वास और विकास का बजट है। बजट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं सबका प्रयास का संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। यह बजट देश को नई दिशा देने वाला बजट है। जिसमें सभी सेक्टरो एवं समाज के सभी वर्गो के विकास की चिंता की गई है। विधायक डा.योगेश पंडाग्रे ने कहा कि बजट में 5 रिजनल मेडिकल हब बनाने के साथ साथ स्वास्थ्य पेशोवरो के लिए नए संस्थानों का उन्नयन एवं स्थापना का निर्णय भी स्वागत योग्य है। कैंसर सहित कई गंभीर बीमारीयों के उपचार के लिए प्रयुक्त होने वाली कई दवाईयों का सस्ता किया गया है। जो निश्चित ही एक राहत देने वाला कदम है। इस बजट का जितना भी स्वागत किया जाए कम है। इस अवसर पर ब्रज कपूर, गजानंद मोटवानी, नवीन तातेड, प्रेमशंकर मालवीय, श्रीचंद्र हिराणी, मंजीतसिंह साहनी, रमेश मिश्रा, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर सहित प्रमुख व्यापारी, प्रोफेशनल एवं प्रबुद्व नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय बजट प्रचार अभियान के जिला संयोजक कमलेश सिंह ने किया एवं अंत में आभार जिला कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा ने व्यक्त किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button