Betul Crime News : बैतूल जिले के दामजीपुरा क्षेत्र में एक युवक द्वारा गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया। घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। अज्ञात लोगों ने यहां कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया है। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। मौके पर प्रभारी कलेक्टर और एसपी भी पहुंच गए है। दामजीपुरा में एक विशेष समुदाय के युवक ने गाय के साथ अप्राकृतिक किया है। घंटा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश पनप गया।
दामजीपुरा में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर भैसदेही, चिचोली और मोहदा थाने और पुलिस लाइन बैतूल का पुलिस बल तैनात है। जानकारी के मुताबिक गाय के साथ अप्राकृतिक करने वाले आरोपी हब्बू खान नाम के युवक को हिरासत में लेने की जानकारी सामने आई है। इधर घटना को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू सेना में आक्रोश है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।