MP News : मध्य प्रदेश में लाखों गरीब राशन से हो जाएंगे वंचित, 18 जिलों को रेड जोन में डाला
MP News: Lakhs of poor people in Madhya Pradesh will be deprived of ration, 18 districts have been put in the red zone.
MP News : मध्य प्रदेश में गरीबी रेखा के दायरे में आने के बावजूद लाखों पात्र परिवार आज भी सरकारी खाद्यान्न से वंचित हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह ई-केवाइसी प्रक्रिया की बेहद धीमी गति है। ई-केवाइसी पूरी न होने के कारण पात्र सदस्यों के नाम से खाद्यान्न पात्रता पर्ची जारी नहीं हो पा रही है।
प्रदेश के 55 जिलों में 5.79 लाख नए सदस्यों को खाद्यान्न पात्रता सूची में जोड़ा गया, लेकिन इनमें से मात्र 26 हजार सदस्यों की ही ई-केवाइसी पूरी हो सकी। वहीं, पुराने राशन कार्डधारियों के 5.44 लाख परिवारों में नए सदस्यों के नाम जोड़े गए, जिनमें से भी सिर्फ 24 हजार सदस्यों की ई-केवाइसी हो पाई है।
इस तरह प्रदेश में कुल 11.23 लाख नए सदस्य जुड़े, लेकिन इनमें से केवल 50 हजार सदस्यों की ही ई-केवाइसी पूरी हो सकी, जिससे शेष लाखों लोगों को अभी भी राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इन जिलों में स्थिति सबसे खराब
ई-केवाइसी के मामले में प्रदेश के 18 जिलों को रेड जोन में रखा गया है। इनमें अनूपपुर, आलीराजपुर, डिंडोरी, पांढुर्णा, उमरिया, निवाड़ी, मऊगंज, मंडला, बड़वानी, आगर मालवा, हरदा, नीमच, नरसिंहपुर, झाबुआ, नर्मदापुरम, सिंगरौली, रतलाम और सीधी शामिल हैं।इन जिलों में 200 या उससे कम ई-केवाइसी ही पूरी हो सकी है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।



