MP News : एम्स भोपाल में लिफ्ट के अंदर चेन स्नैचिंग, महिला कर्मचारी से मंगलसूत्र लूटकर फरार हुआ आरोपी
MP News: Chain snatching inside the lift at AIIMS Bhopal, the accused escaped after robbing the mangalsutra from a female employee.
MP News : एम्स भोपाल में रविवार शाम सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई। अस्पताल के ब्लड बैंक के पीछे स्थित लिफ्ट में एक महिला कर्मचारी से चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। लिफ्ट में मौजूद युवक ने गेट खुलते ही महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया और मौके से फरार हो गया।
पीड़िता की पहचान वर्षा सोनी के रूप में हुई है, जो एम्स के स्त्री रोग विभाग में अटेंडर के पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय वे ड्यूटी के दौरान लिफ्ट में अकेली थीं। इसी दौरान मास्क और टोपी पहने एक युवक लिफ्ट में घुसा और बातचीत के बहाने नेत्र रोग विभाग का फ्लोर पूछा।
लिफ्ट जैसे ही तीसरे फ्लोर पर पहुंची, आरोपी पहले बाहर निकला और अचानक वर्षा के गले पर झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। घटना के वक्त लिफ्ट के पास कोई भी सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था।
इस वारदात का CCTV फुटेज सोमवार को सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।




