Betul Road Accident Today : बारात में आये युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, इधर दूसरे हादसे में स्कार्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर भूतपूर्व सैनिक और पोता घायल

Betul Road Accident Today: A young man who had come to attend a wedding procession died tragically in a road accident. In another accident, a Scorpio collided with a scooter, injuring an ex-serviceman and his grandson.

बैतूल में हुए सड़क हादसे की फोटो

Betul Road Accident Today :  बैतूल जिले के शाहपुर शुक्रवार देर रात शाहपुर नगर के पतौवापूरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक शाहपुर में एक बारात में शामिल होने आया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहपुर मंडी से व्यापारी का माल भरकर जा रहे एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान अनिकेत, निवासी जीराबेर, थाना शिवपुर, सिवनी मालवा के रूप में हुई है। वह शाहपुर में बाराती बनकर आया था। युवक की पहचान उसके कपड़ों और मोटरसाइकिल के आधार पर आसपास मौजूद लोगों ने की।
घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नगर परिषद की सहायता से शव को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर के शवगृह में रखवाया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में पूर्व सैनिक और उनका पोता घायल
बैतूल। इटारसी रोड पर दूध डेरी के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने स्कूटी सवार पूर्व सैनिक और उनके पोते को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 2.30 बजे की है। मनोज धोटे ने बताया कि उनके चाचाजी भूतपूर्व सैनिक रमेश राव धोटे और भतीजे दर्श धोटे स्कूटी से खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे थे। इसी दौरान इटारसी रोड पर दूध डेरी के पास तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो वाहन  ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।  बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद स्कार्पियो के एयर बैग खुल गए और चालक मौके से फरार हो गया।हादसे के  बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें नागपुर रेफर कर दिया। रात में ही दोनों को  एम्बुलेंस से नागपुर ले जाया गया। रमेश राव धोटे को सेवन स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि उनके पोते दर्श धोटे का इलाज किंग्स वे हॉस्पिटल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं रमेश राव धोटे के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। फिलहाल दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वाहन अत्यधिक तेज गति में था, जिससे यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना से क्षेत्र में  आक्रोश का माहौल है। लोग तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button