Betul News : काली माता मंदिर की दानपेटी तोड़कर रुपये चुराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Betul News: The accused who broke the donation box of Kali Mata Temple and stole money was arrested.

Betul News : काली मंदिर से दानपेटी का ताला तोड़कर रुपये चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 19 जनवरी 2026 को फरियादी अंकुर पिता रविन्द्र राठौर उम्र 32 वर्ष निवासी खेडापति हनुमान मंदिर के पास, अंबेडकर वार्ड बैतूल द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि  अज्ञात आरोपी द्वारा काली मंदिर स्थित दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी लगभग 3000/- रुपये की नगदी चोरी कर ली गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में  धारा 305(बी) भारतीय न्याय संहिता* (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी सचिन उर्फ सोनू पिता जगमोहन मालवीय उम्र 35 वर्ष निवासी प्रताप वार्ड टिकारी, बैतूल  को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास नगद राशि 2693 रुपये बरामद किये है। आरोपियों को पकड़ने में 
 थाना प्रभारी नीरज पाल, प्र.आर. 369 शिवकुमार एवं प्र.आर. 64 तरुण पटेल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button