MP IAS Transfer : एमपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 26 आईएएस अधिकारियों का किया ट्रांसफर
MP IAS Transfer: Transfer Express runs again in MP, 26 IAS officers transferred
MP IAS Transfer : मध्यप्रदेश में एक बार फिर आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इस बार 26 IAS अधिकारियों को इधर उधर किया है। प्रमुख सचिव अनुराग जैन ने रविवार को आदेश जारी किए है।
एम. सेल्वेन्द्रन, भाप्रसे (2002), प्रमुख सचिव, “कार्मिक” मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।
एम. सेल्वेन्द्रन, भाप्रसे द्वारा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर संजय दुबे, भाप्रसे (1993), अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग केवल अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

इलैयाराजा टी., भाप्रसे (2009), सचिव, मुख्यमंत्री तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम, भोपाल तथा पदेन सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पर्यटन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पर्यटन विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड तथा आयुक्त, पर्यटन, भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। दिलीप कुमार यादव, भाप्रसे (2014) द्वारा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम, भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री इलैयाराजा टी., भाप्रसे (2009) केवल प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

जॉन किंग्सली ए. आर., भाप्रसे द्वारा सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर अनुपम राजन, भाप्रसे (1993), अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग तथा अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, संसदीय कार्य विभाग तथा अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जनसंपर्क विभाग (अतिरिक्त प्रभार) केवल अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

शोभित जैन, भाप्रसे द्वारा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, आयुष विभाग का एवं श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, भाप्रसे द्वारा सचिव, मध्यप्रदेश शासन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर डी.पी. आहूजा, भाप्रसे (1996), प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सहकारिता विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, आयुष विभाग (अतिरिक्त प्रभार) केवल प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, आयुष विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।




