Betul News : घर में घुसकर चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 11 हजार का मशरूका बरामद
Betul News: Three accused of breaking into a house and stealing arrested, goods worth Rs 1 lakh 11 thousand recovered.
Betul News : घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 11 हजार का मशरूका बरामद किया है। फरियादी अमित चौहान पिता सतीश चौहान, उम्र 33 वर्ष, निवासी आरुल रोड, बैतूल बाजार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 27 अगस्त 2025 को सुबह लगभग 10:30 बजे वह अपने परिवार सहित पूजा हेतु बाहर गया था। दोपहर लगभग 01:45 बजे वापस लौटने पर घर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया गया। घर के अंदर अलमारी खुली हुई थी एवं सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद राशि चोरी हो गई थी। उक्त रिपोर्ट पर थाना बैतूल बाजार में धारा 331(3), 305(क) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशानुसार प्रभारी सीन ऑफ क्राइम निरीक्षक आबिद अंसारी एवं डॉग स्कॉड द्वारा थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक अंजना धुर्वे की उपस्थिति में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। 15 जनवरी को संदेहियों हर्ष उर्फ हर्षवर्धन पिता राजेन्द्र सिंह धुर्वे, उम्र 22 वर्ष, निवासी चुन्नीढाना गंज, शिव उर्फ लाला पिता राम बानखेड़े, उम्र 20 वर्ष, निवासी गुर्गा वार्ड, बैतूल, कमलेश उर्फ तरुण उर्फ अरुण उर्फ हांडी पिता सुनील उदाशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी गौढाना, हाल इटारसी रोड, बैतूल से पूछताछ की गई, जिन्होंने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी गया माल बरामद किया गया।
बरामद माल
आरोपियों के पास से पुलिस ने 01 सोने की अंगूठी – कीमत लगभग 40,000 रुपये, 01 जोड़ी चांदी की पायल – कीमत 10 हजार, 02 जोड़ी चांदी की बिछिया, मोटर साइकिल Mp 48zd 8945 कीमती 60000 रुपये इस तरह से कुल 1 लाख 11 हजार का मशरुका बरामद किया है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—
निरीक्षक अंजना धुर्वे (थाना प्रभारी), निरीक्षक आबिद अंसारी प्रभारी सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट, उप निरीक्षक विनोद मालवीय, उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ठाकुर, सउनि रमन कुमार धुर्वे, प्रआर 169 अशोक झरबड़े, प्रआर 283 अजय बरबड़े, प्रआर 34 प्रहलाद उइके, आर.675 लीलाधर डोंगरे, आर.251 कमल पंवार, आर.431 अरुण लौवंशी, आर विवेक गाडगे डॉग मास्टर, आर.56 नितिन, आर. अनिरुद्ध यादव महत्वपूर्ण भूमिका रही।



