Betul Road Accident : डंपर के कुचलने से युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
Betul Road Accident: Young man dies tragically after being crushed by a dumper, police engaged in investigation
Betul Road Accident: बैतूल गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हमलापुर में डंपर ने एक युवक को कुचल दिया है। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को हमलापुर में डंपर ने युवक को कुचल दिया। हादसे में उमेश प्रजापति उम्र 44 वर्ष की मौत हो गई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई थी। मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारीप्रारंभिक जानकारी में डंपर चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने की जानकारी सामने आई है।



