Betul Bus Accident : बैतूल सोहागपुर सापना डैम के पास यात्री बस पलटने से एक दर्जन से अधिक यात्री घायल होने के समाचार मिले है। लगभग आधा दर्जन से अधिक घायलों को जिला अस्पताल भर्ती किया है। जानकारी के अनुसार डिस्ट्रिक्ट बस बैतूल से गौला पौनी चलती है। सोमवार 8:30 बजे रात को बैतूल मुलताई हाइवे शोहागपुर सापना डैम के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।यात्रियों ने बताया जा रहा कि बस अचानक बंद हो गई यात्री धक्का लगकर शुरू कर रहे थे। बस चालक ने बस को रिवर्स में शुरू करने का प्रयास किया और बस चालक के कंट्रोल से बाहर निकल गई। गाड़ी रिवर्स होकर पलट है। हादसे में एक सर्जन से अधिक यात्री घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी लगते ही बैतूल बाजार पुलिस भी मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। घायलों को अस्पताल भेजा गया।