MP Indore Water Contamination Case CM Mohan Yadav Action : इंदौर में 15 मौतों के बाद एक्शन, कमिश्नर और पीएचई एसई सस्पेंड, निगम आयुक्त को हटाया
MP Indore Water Contamination Case CM Mohan Yadav Action: Action after 15 deaths in Indore, Commissioner and PHE SE suspended, Corporation Commissioner removed
MP Indore Water Contamination Case CM Mohan Yadav Action: एमपी के इंदौर में दूषित पानी पीने के कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा है। 15 मौतों के बाद आखिरकार मोहन सरकार जागी और एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर के एडीश्नल कमिश्नर सिसोनिया और PHE के SE संजीव श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया है।आयुक्त नगर निगम दिलीप को हटाकर मंत्रालय में पदस्थ किया है। आपको बता दे कि इंदौर के भगीरथपूरा इलाके में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की मौत हो गई। 200 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती है।
बताया जा रहा है कि लोग लंबे समय खराब पानी आने की शिकायत कर रहे थे लेकिन किसी ने ध्यान नही दिया। सरकार और सरकारी सिस्टम सोते रह गया। लापरवाही के कारण लोगों की मौत हो गई। देश के सबसे स्वच्छ शहर में दूषित पानी की सप्लाई हुई है।



