Indian Railways : रेल यात्रियों को लगा झटका, महंगा हुआ सफर, जाने कितना बढ़ा किराया
Indian Railways: Railway passengers got a shock, travel became expensive, know how much the fare increased
Indian Railways : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को झटका लगा है। सरकार ने ट्रेन के किराया में बढ़ोतरी की है। रेलवे ने नए किराया सूची जारी की है। यह शुक्रवार से लागू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक दूरी के हिसाब से किराया में बढ़ोतरी की है। द्वितीय श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की दूरी की यात्रियों के किराए में बढ़ोतरी नहीं हुई है और ना ही दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों पर इसका कोई खास प्रभाव पड़ेगा।
जानकारी के मुताबिक 216 किलोमीटर से 750 किलोमीटर तक की दूरी तय करने वाले यात्रियों को अब 5 रुपये अधिक देने पड़ेंगे। 251 से 1250 किलोमीटर के बीच की दूरी तय करने वालों के लिए 10 रुपये किराया बढ़ाया है। स्लिपर श्रेणी और प्रथम श्रेणी साधारण में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए प्रति किलोमीटर एक पैसे की दर से 1 पैसा एक समान संसोधन किया है। रेलवे में किराया में सीमित बढ़ोतरी की है।

