MP News : मध्य प्रदेश में महिला ने दिया एक साथ चार बच्चों को जन्म, अस्पताल में गूंजी किलकारी
MP News: In Madhya Pradesh, a woman gave birth to four children simultaneously, cries of joy echoed in the hospital.
MP News : एमपी के छिंदवाड़ा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव सिविल अस्पताल में बरेलिपार निवासी आदिवासी महिला कुन्नू इवनाती 28 वर्ष ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है।
जिसमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है। डॉक्टर के मुताबिक महिला की नार्मल डिलेवरी हुई है। चारो बच्चें पूरी तरह से स्वस्थ है। चारों बच्चों को डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है। एक साथ चार बच्चों को जन्म के बाद डॉक्टर भी हैरान है।



