Betul Road Accident : दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर घायल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस
Betul Road Accident: Young man dies, two seriously injured in collision between two bikes, police investigating the accident
Betul Road Accident : बैतूल में दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक दर्दनाक मौत हो गई है। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को ग्राम देवगांव के पास दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई। हदसे में बोदी जुनवानी निवासी प्रकाश उइके उम्र 20 वर्ष की मौत हो गई। बयावाड़ी निवासी कैलास और बस्तीराम नाम के दो युवक घायल हो गए है। मृतक का शनिवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।



