MP Severe Cold Wave : मध्य प्रदेश में शीतलहर और घना कोहरा छाया रहने का अलर्ट, इंदौर सबसे ज्यादा ठंडा
MP Severe Cold Wave: Alert for cold wave and dense fog in Madhya Pradesh, Indore is the coldest
MP Severe Cold Wave: मध्य प्रदेश में कोहरा और शीतलहर का डबल अटैक हो गया है। कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन दोनों इंदौर सबसे ज्यादा ठंडा बना हुआ है। इंदौर का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री पर पहुंच गया है। प्रदेश के 18 जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम है। अगले 24 घंटो के दौरान राजगढ़, इंदौर, शाजापुर शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रहेगा घना कोहरा
ग्वालियर, दतिया, भिंड, सीधी, रीवा, छतरपुर, मुरैना, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, जबलपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर, शिवपुरी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, सागर, घना कोहरा छाया रह सकता है।
10 डिग्री से कम तापमान वाले जिले
शुक्रवार को मध्य प्रदेश के बैतूल में न्यूनतम तापमान 7.8 भोपाल 6.4, गुना 9.2 इंदौर 4.1, खरगोन 9.6, पचमढ़ी 5.6, रायसेन 7.4, राजगढ़ 5.5, रतलाम 9.2, शिवपुरी 4.0, उज्जैन 7.2, छिंदवाड़ा 9.6, दमोह 9.8, जबलपुर 8.6, मंडला 7.7, नरसिंहपुर 7.2, सागर 9.2, सतना 11.7, उमरिया 7.8 और मलाजखंड में 6.8 डिग्री दर्ज किया है।



