Gold- Silver Price 21 November 2025: आज फिर सोना चमका, चांदी के दामों में आई कमी, जाने 24K, 22K, और 18K गोल्ड के रेट
Gold-Silver Price 21 November 2025: Gold shines again today, silver prices fall, know the rates of 24K, 22K, and 18K gold
Gold- Silver Price 21 November 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। त्योहारी सीजन में सोना- चांदी के दाम आसमान छू रहे है। 21 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को सोने में उछाल और चांदी के दाम में कमी आई है । (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 1 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 123146 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 122653 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 112802 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 92360 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 72040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1 लाख 51 हजार 129 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


