MP Weather : एमपी के पचमढ़ी में कड़ाके की ठंड, 9 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

MP Weather: Severe cold in Pachmarhi, MP, cold wave alert in 9 districts

MP Weather :  मध्य प्रदेश के कई जिलों में अभी भी शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। सात जिलों में तापमान  10 डिग्री से कम पर बना हुआ है। हालांकि कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इन दिनों प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा हिल स्टेशन पचमढ़ी बना हुआ है। यहां का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री है।  आज शुक्रवार को बैतूल का न्यूनतम तापमान 11.5, भोपाल 9.6, दतिया 11.6, धार 13.3, गुना 13.2, ग्वालियर 12.8, नर्मदा पुरम 14.0, इंदौर 8.4, खंडवा 9.4, खरगोन 8.8, पचमढ़ी 5.8, राजगढ़ 8.0,  रतलाम 11.6, शिवपुरी 12.0, उज्जैन 11.5, छिंदवाड़ा 10.5, दमोह 12.0, जबलपुर 11.0, खजुराहो 12.0, मंडल 11.4, नरसिंहपुर 9. 0, नवेगांव 8.5, रीवा 11.1, सागर 14.0, सतना 13.2, सिवनी 14.2, सीधी 13.0, उमरिया 10.2, और मलाजखंड 11.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है।

एमपी के 9 जिलों में चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग के मुताबिक अगली 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।  भोपाल, सिहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, इंदौर, देवास, शाजापुर जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button