MP Cold Wave : मध्यप्रदेश के 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, राजगढ़ में तापमान 6.5 डिग्री पर पहुँचा
MP Cold Wave: Cold wave alert in 18 districts of Madhya Pradesh, temperature reaches 6.5 degrees in Rajgarh
MP Cold Wave : मध्य प्रदेश में ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के 13 जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम है। राजगढ़ जिले में सबसे ज्यादा ठंड है यहां का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया है। भोपाल में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भोपाल का तापमान 8.0 डिग्री पर है। इंदौर में तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया है। बैतूल का तापमान 10.5 डिग्री पर है।इन जिलों में चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के भोपाल, सिहोर, राजगढ़, इंदौर, देवास, शाजापुर, शिवपुरी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर में ठंडी हवाएं चलने और शीतलहर चलने की संभावना है।
शीतलहर के बचाव के उपाय
शीत लहर के संपर्क में आने पर सीत से प्रभावित अंगों के लक्षणों जैसे कि संवेदनशून्यता, सफेद अथवा पीत्त पड़े हाथ एवं पैरों की उंगलियों, कान की ली तथा नाक की ऊपरी सतह का ध्यान रखें।
शीत लहर के अत्यधिक प्रभाव से त्वचा पीली, सख्खा एवं संवेदनशून्य तथा ताल फपलेले पड़ सकते है। यह एक गंभीर स्थिति होती हे जिसे गैंगरीन भी कहा जाता है। यह अपरिवर्तनीय होती है। अत शीत तहर के पहले
लक्षण पर ही चिकिलाक की सलाह ले तथा तब तक अंगों को गरम करने का प्रयास करे। शीत लहर के प्रभाव से हाइपोथर्मिया हो सकता है। शरीर में गर्मी के हास से कंपकपी, बोत्तने में दिक्कत, अनिद्रा, मांसपेशियों में अकडन, सांस लेने में दिक्यन्त निश्वेतन की अवस्था हो सकती है। यह अत्यधिक गंभीर अवस्था है इसमें तत्काल चिकित्सीय सहायता ले।
शरीर की गर्माहट बनाये रखने हेतु अपने सर, गर्दन, हाथ और पैर की उँगलियों को अच्छे से ढके एवं पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े जैसे- दस्ताने, टोपी, मफलर, एवं जल रोधी जूते आदि पहने। शीत लहर के समय जितना संभव हो सके घर के अंदर ही रहें और कोशिश करें कि अतिआवश्यक हो तो ही बाहर यात्रा करें।
इस समय विभिन्न प्रकार की बीमारियों की संभावना अधिक बढ़ जाती है, जैसे फ्लू, सर्दी, खांसी एवं जुकाम आदि के लक्षण हो जाने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों से युक्त भोजन ग्रहण करें एवं शरीर की प्रतिरक्षा बनाए रखने के लिए विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं एवं नियमित रूप से गर्म पेय पदार्थ का अवश्य सेवन करें।



