Betul Chori News : चोरों ने बैतूल में एक ही रात में दो मंदिर और एक सुने आवास को बनाया निशाना, इधर आठनेर के सातनेर में 5 दुकानों के टूटे ताले

Betul Chori News: Thieves targeted two temples and an abandoned house in Betul in a single night, while locks of 5 shops were broken in Satner of Athner.

Betul Chori News :  बैतूल शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बढ़ती चोरी की घटनाओं के कारण लोग दहशत में है। शुक्रवार की रात को चोरों ने दो मंदिरों और एक सुने आवास को निशाना बनाकर चोरी को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात गंज थाना क्षेत्र के विनोबा वार्ड स्थित जैन मंदिर में चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने एक घर की छत के रास्ते मंदिर के पीछे के दरवाजे के पास पहुंचे और दरवाजा तोड़कर मंदिर में रखी दान पेटी का ताला तोड़कर नगदी रूपए चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि 16 जून को दान पेटी खेली थी तब से दान पेटी नहीं खोली। दान पेटी में लगभग 70 से 80 हजार से अधिक राशि होने का अनुमान है।  सूचना मिलने पर गंज पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने निरीक्षण किया और आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पुलिसकर्मियों ने मंदिर सदस्यों से भी चोरी की घटना के संबंध में जानकारी ली। दूसरी घटना गंज माता मंदिर में हुई है। मंदिर का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों ने दान पेटी में रखे नगदी रूपयों पर हाथ साफ कर दिये। घटना के बारे में तब जानकारी लगी तब शनिवार सुबह पुजारी पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे। पुजारी को मंदिर का गेट टूटा हुआ मिला। जब दानपेटी देखी तो दान पेटी का भी ताला टूटा था और रूपए गायब थे। दानपेटी में लगभग 5 से 10 हजार रूपए चोरी होने का अनुमान है। 
टिकारी में सुने आवास को बनाया निशाना
कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकारी में अज्ञात चोरों ने सुने आवास को निशाना बनाया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस घर में चोरी हुई है। घर मालिक और परिवार के अन्य सदस्य पिछले 10 दिनों से कहीं बाहर गए है। पडौंस के लोगों ने घर का ताला टूटने और खुला होने की जानकारी मकान मालिका को दी। मकान मालिक ने चोरी की सूचना कोतवाली को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया अभी मकान मालिक घर पर नहीं होने के कारण क्या-क्या चोरी हुआ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि मकान मालिक के आने के बाद ही चोरी गया सामान का पता चलेगा।
सातनेर में 5 दुकानों पर चोरी की वारदात 
आठनेर के सातनेर में शुक्रवार की रात को 5 दुकानों पर चोरी की वारदात हुई है।बस स्टैंड स्थित हार्डवेयर,किराणा दुकान, कपड़ा दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। अज्ञात चोरो ने शटर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भय दिख रहा है। सुचना मिलने पर थाना आठनेर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक दिनेश धुर्वे, द्वारामौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है। फिलहाल चोरी की वारदात से दुकान संचालक को आर्थिक नुकसान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button