MP News : बेटा-बेटी का विवाह होने के पहले इश्क लड़ा बैठे समधी- समधन, दोनों हो गए फरार
MP News: Before the marriage of their son and daughter, the in-laws fell in love and both of them absconded.
MP News : उज्जैन जिले के बड़नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो परिवारों के बीच शादी की बातें चल रही थीं, लेकिन शादी से पहले ही रिश्तों में ऐसा मोड़ आया जिसने सभी को दंग कर दिया। दरअसल, दूल्हे की मां और दुल्हन के पिता के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
जानकारी के अनुसार, युवक की सगाई चिकली गांव की एक युवती से हुई थी और शादी की तैयारियां भी जोरों पर थीं। इसी दौरान दूल्हे की मां और भावी समधी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने घर छोड़कर साथ रहने का फैसला कर लिया। महिला पिछले आठ दिनों से लापता थी, जिसकी तलाश रिश्तेदारों ने कई जगह की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
आखिरकार महिला के बेटे ने बड़नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने खोजबीन के बाद गुरुवार को महिला को ढूंढ़ निकाला। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी समधी के साथ गई थी और अब उसी के साथ रहना चाहती है। उसने घर लौटने से साफ इनकार कर दिया है।
इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा अब पूरे जिले में जोरों पर है, जहां शादी से पहले ही समधी और समधन ने रिश्तों की सारी सीमाएं पार कर दीं।



