PM Kisan Samman Nidhi : किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 21वी किस्त
PM Kisan Samman Nidhi: Good news for farmers, the 21st installment of PM Kisan Samman Nidhi will be released on this date.
PM Kisan Samman Nidhi : पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त नवंबर के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है। इस बार देशभर के 10 करोड़ से अधिक किसानों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, यह किस्त बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, यानी 6 और 11 नवंबर के बीच, जारी हो सकती है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में संकेत दिया कि किसानों के खातों में 2,000 रुपए की अगली किस्त जल्द ही भेजी जाएगी। उन्होंने सभी राज्य सरकारों से अपील की है कि वे आधार सीडिंग, ई-केवाईसी और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी करें ताकि किसानों को भुगतान में किसी तरह की देरी न हो।
जम्मू-कश्मीर के दौरे के दौरान चौहान ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में कई किसान खेती तो कर रहे हैं, लेकिन उनके पास जमीन के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकारें ऐसे किसानों का सत्यापन कर उनके नाम केंद्र को भेजें, तो उन्हें भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा सकता है।चौहान के इस बयान के लगभग 18 दिन बाद केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के 8.5 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 171 करोड़ रुपए की 21वीं किस्त ट्रांसफर कर दी थी।



