MP News : पूर्व मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों के लिए कर दी अनोखी मांग, एमपी के सियासत में छिड़ी नई बहस

MP News: Former Chief Minister makes unique demand for beloved sisters, sparks new debate in MP politics

MP News :  मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए अब एक नई सौगात की चर्चा जोर पकड़ रही है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने एक अनोखी मांग रखी है जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

राजधानी भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उमा भारती ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि लाड़ली बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर पात्र महिला और युवती को दो-दो गाय दी जाए। उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएगा।

इसी दौरान उमा भारती ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा, “अगर मैं लोकसभा चुनाव लड़ूंगी तो झांसी से ही लड़ूंगी, और पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह मुझे मंजूर होगा।” इस बयान ने राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बढ़ा दी है।

उमा भारती ने पत्रकार वार्ता में यह भी घोषणा की कि 29 अक्टूबर को गोपाष्टमी के अवसर पर “गौ संवर्धन अभियान” का शुभारंभ किया जाएगा, जो डेढ़ साल तक चलेगा। इस अभियान में किसानों को भी जोड़ा जाएगा, ताकि गौ पालन को एक टिकाऊ आजीविका मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके।

लाड़ली बहनों को गाय देने की इस अनोखी पहल को लेकर अब सबकी नजर राज्य सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button