Solar Energy Park : बैतूल जिले के ग्राम आष्टा में लगेंगे सोलर पार्क : दीपक गुगनानी
Solar Energy Park: Solar park will be set up in village Ashta of Betul district: Deepak Gugnani
Solar Energy Park : प्रधानमंत्री कुसुम–अ योजना के अंतर्गत शीघ्र ही रायआमला के समीप आष्टा ग्राम में लगभग साढ़े चार मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा पार्क (Solar Energy Park) स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के प्रमोटर दीपक दाताराम गुगनानी ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के साथ उनका 3.19 मेगावाट का सोलर पावर प्रोजेक्ट (Solar Power Project) लगाने का अनुबंध हस्ताक्षरित हो गया है।
मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (MP Power Management Company Ltd.) के साथ हुए इस पॉवर परचेज एग्रीमेंट (Power Purchase Agreement) के तहत करीब 4.5 मेगावाट एसी बिजली का उत्पादन कर राज्य सरकार को बेचा जाएगा। यह अनुबंध 25 वर्षों की अवधि के लिए किया गया है।
दीपक गुगनानी ने बताया कि इस सोलर पार्क से उत्पन्न पूरी बिजली को मध्यप्रदेश सरकार खरीदेगी। उन्होंने इस अवसर पर राज्य की यशस्वी भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री कुसुम–अ योजना शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।
इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे मध्यप्रदेश हरित ऊर्जा (Green Energy) के क्षेत्र में और सशक्त बनेगा।



