Gold- Silver Price : दीपावली के बाद सोना- चांदी के दामों में आई जबरदस्त गिरावट, जाने 22 कैरेट गोल्ड के रटे
Gold-Silver Price: There has been a huge drop in the prices of gold and silver after Diwali, know the rates of 22 carat gold.
Gold- Silver Price : दिवाली के बाद आज मंगलवार, 21 अक्टूबर को सोना (Gold) और चांदी (Silver) की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स (MCX) एक्सचेंज पर दोपहर 1:45 से 2:45 बजे के बीच हुई मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) में निवेशकों ने भारी मुनाफावसूली की, जिसके चलते दोनों कीमती धातुओं में जोरदार बिकवाली दर्ज की गई।
सोना (Gold) का घरेलू वायदा भाव 1.88% या ₹2,453 की गिरावट के साथ ₹1,28,171 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver) में इससे भी ज्यादा गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी (Silver) का वायदा भाव 5.23% यानी ₹8,269 लुढ़ककर ₹1,49,718 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
विशेषज्ञों के अनुसार, ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली और अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा आगे ब्याज दरों में कटौती की संभावना के चलते सोना (Gold) और चांदी (Silver) दोनों पर दबाव बना है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान और डॉलर की मजबूती के आधार पर इन धातुओं की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।


