आज 16 अक्टूबर 2025 का राशिफल: सिंह राशि वाले किसी उलझन में फसने से परेशान रहेंगे, जाने सभी 12 राशियों का हाल
Horoscope for today, October 16, 2025: Leos will be troubled by being caught in a dilemma, know the condition of all 12 zodiac signs.
आज 16 अक्टूबर 2025 गुरुवार का राशिफल:
मेष (Aries)
आज का दिन सावधानी से बीताने की सलाह है। आसपास के लोगों से मतभेद हो सकते हैं। मानसिक तनाव और अनिद्रा से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कार्यस्थल पर अड़चनें रहेंगी। वही काम करें जो पूरा कर सकें। जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना है।
वृषभ (Taurus)
भावनात्मक रूप से दिन संवेदनशील रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है, लेकिन दोपहर बाद खर्च बढ़ेगा। अधूरे कामों से मन खिन्न रह सकता है। धैर्य से काम लें।
मिथुन (Gemini)
सुबह का समय तनावपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य और मन दोनों अस्थिर रहेंगे। अनावश्यक खर्च से बचें। दोपहर के बाद प्रियजनों से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कर्क (Cancer)
आज का दिन उत्साह और प्रसन्नता से भरा रहेगा। कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है। मित्रों और परिजनों से मुलाकात आनंद देगी। वाणी पर संयम रखें। शाम को मन कुछ उदास रह सकता है, ध्यान या संगीत से मन को शांत करें।
सिंह (Leo)
आज वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ खर्च बढ़ सकता है। किसी उलझन में दिन गुजर सकता है। दोपहर के बाद हालात सुधरेंगे। नए काम की शुरुआत संभव है। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और लाभ मिलने के योग हैं।
कन्या (Virgo)
दिन मिलाजुला रहेगा। कामकाज में सफलता के योग हैं। दोपहर बाद मन में दुविधा रहेगी, इसलिए कोई बड़ा निर्णय टालें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें।
तुला (Libra)
आज भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अधिकारी वर्ग से प्रशंसा और पदोन्नति के योग हैं। लंबित कार्य पूरे होंगे। प्रेम और पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
कामकाज में उन्नति और लाभ के संकेत हैं। व्यापार में साझेदारी से सफलता मिलेगी। पिता से आर्थिक सहयोग संभव है। प्रियजन के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य और मन दोनों प्रसन्न रहेंगे।
धनु (Sagittarius)
नए कार्यों की शुरुआत से बचें। मन में बेचैनी रह सकती है। दोपहर के बाद स्थितियों में सुधार होगा। परिवार की परेशानियां घटेंगी। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। मानसिक शांति के लिए ध्यान उपयोगी रहेगा।
मकर (Capricorn)
आज दिन मनोरंजन और मेलजोल में बीतेगा। भागीदारी से लाभ होगा। व्यापार में फायदा मिलेगा, लेकिन दोपहर बाद आलस्य और थकान रह सकती है। पारिवारिक मतभेद से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
कुंभ (Aquarius)
दिन शुभ और सफल रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। मित्रों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन (Pisces)
सुबह कुछ तनाव और व्यस्तता रहेगी। आकस्मिक खर्च संभव है। विवादों से बचें। दोपहर के बाद पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। कार्य में सफलता और मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग बने है।


