Betul Chori News : इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार, सामान किया बरामद

Betul Chori News: Two accused including a minor arrested for stealing from an electronic shop, goods recovered

Oplus_131072

Betul Chori News :  बैतूल मुलताई पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिक सहित दो आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि फरियादी अमित पिता नामदेव निवासी पीपरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पारे गांव रोड, भगतसिंह वार्ड, मुलताई स्थित उसकी मोबाइल रिपेयरिंग व इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी हो गई है।

फरियादी के अनुसार, 9 अक्टूबर को वह दुकान बंद कर घर गया था। अगले दिन सुबह जब दुकान पहुंचा, तो ताला टूटा मिला और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अज्ञात चोर नगदी के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम चोरी कर ले गए थे।
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेही करण पिता शेषराव हजारे (23), निवासी चिल्हाटी, और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की। पुलिस ने दोनों के पास से 7 स्मार्टफोन, 2 कीपैड मोबाइल, इंडिया टेक कंपनी का होम थिएटर, 3 एयरफोन, 6 डेटा केबल, 3 चार्जर, टैक कंपनी की स्मार्टवॉच, 1 प्लस नेकबैंड और 4 अन्य नेकबैंड जब्त किए हैं।
दोनों आरोपियों को मुलताई न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, चोरी के बाद आरोपी फरार थे, जिन्हें मुखबिर की सूचना पर मासोद रोड से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार, एएसआई एमएल गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज अजनेरिया और आरक्षक संजीत जाट की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button