Betul News : बैतूल में दिल दहला देने वाला हादसा: मासूम को बचाने कुएं में कूदी बड़ी मम्मी, दोनों की दर्दनाक मौत

Betul News: A heartbreaking accident in Betul: The elder mother jumped into a well to save her child, both died a painful death.

Oplus_131072

Betul News : बैतूल जिले के आमला थाना अंतर्गत ग्राम नीमझिरी में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। खेलते-खेलते 5 वर्षीय हरीश कासदे खेत के कुएं में गिर गया। मासूम को डूबते देख उसकी बड़ी मम्मी प्रेमवती (45) ने उसे बचाने के लिए बिना कुछ सोचे समझे कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आमला बीएमओ डॉ. अशोक नरवरे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इकलौता बेटा, उजड़ गया परिवार

गांव के सरपंच रामदीन पिपरदे ने बताया कि हरीश अपने माता-पिता की आठ बेटियों के बीच इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रेमवती के 17 वर्षीय पुत्र की पहले ही एक सड़क दुर्घटना में जान जा चुकी थी, जिससे वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान और बीमार चल रही थीं।बोड़खी चौकी प्रभारी अमित पवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा प्रतीत होता है।इस हादसे ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है। हर आंख नम है और हर घर में मातम पसरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button